पूणेराजनीति

सायली पवार को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की महिला आघाड़ी पुणे शहर की महासचिव नियुक्त किया गया

सायली पवार को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की महिला आघाड़ी पुणे शहर की महासचिव नियुक्त किया गया

 

पुणे विशाल समाचार: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की पुणे शहर महिला आघाड़ी में अहम नियुक्ति करते हुए सायली विजय पवार को शहर महासचिव (सरचिटणीस) पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्ति शहराध्यक्ष हिमाली कांबळे के हस्ते की गई।

 

सायली पवार को उनका नियुक्ति पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने प्रदान किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संजय सोनवणे, प्रभारी शैलेंद्र चव्हाण, बाळासाहेब जानराव, परशुराम वाडेकर, असित गांगुर्डे, अशोक कांबळे, महेंद्र कांबळे, महिपाल वाघमारे, श्याम सदाफुले सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

सायली पवार पिछले दस वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने शहर की विभिन्न झोपड़पट्टियों में मूलभूत नागरी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर काम किया है। इसके साथ ही वे शालेय साहित्य वितरण, महिला बचत समूहों को सशक्त बनाने, तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसी कई सामाजिक पहल से जुड़ी रही हैं। स्नातक शिक्षित सायली पवार का महिलाओं को सक्षम बनाने में विशेष योगदान रहा है।

 

उनकी नियुक्ति से शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रिपब्लिकन पार्टी के विस्तार और संगठन की मज़बूती में सायली पवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी, ऐसा विश्वास पुणे शहर महिला अध्यक्ष हिमाली कांबळे ने व्यक्त किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button