पूणेमनोरंजन

बावधन बुडक में ‘आदर संविधानाचा जागर’ कीर्तन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

बावधन बुडक में ‘आदर संविधानाचा जागर’ कीर्तन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

अध्यात्म, धर्म और संविधान मूल्य का अनोखा संगम

 

पुणे विशाल सिंह: संविधान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सिद्धार्थ नगर, बावधन बुडक में ‘आदर संविधानाचा जागर’ कीर्तन समारोह भव्य उत्साहात आयोजित किया गया। विकास प्रतिष्ठान और सुजाता महिला मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों सहित अनेक मान्यवरों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद प्राप्त हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों की प्रतिमा तथा भारतीय संविधान की प्रति के पूजन के साथ हुई। इसके बाद सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्य एवं राष्ट्रीय एकात्मता के प्रति दृढ़ निष्ठा व्यक्त की गई।

 

विकास प्रतिष्ठान के संस्थापक तथा रिपब्लिकन पार्टी (महाराष्ट्र प्रदेश) यूक्‍क आघाड़ी के संघटक उमेश कांबळे ने स्वागत भाषण में संस्थे द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों की माहिती दिलाई। उन्होंने बताया कि ग्रामस्थों के सहकार्यातून विद्यार्थियों को शैक्षणिक साहित्य वितरण, वृक्षारोपण अभियान तथा महापुरुषों की जयंती–पुण्यतिथि कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।

 

समारोह में विभिन्न मान्यवरों ने संविधान की अस्मिता, जागर परंपरा और नागरिक कर्तव्यों पर आपले विचार व्यक्त किए। प्रमुख वक्ताओं में शिक्षणसम्राट राजेंद्र बांदल, पुलिस पाटिल बबनराव दगडे, माजी नगरसेवक दिलीप अण्णा वेडे पाटील, रिपब्लिकन पार्टी के संगठन सचिव परशुराम वाडेकर तथा पुणे मनपा के मा. सभागृह नेता बंडू केमसे उपस्थित थे।

 

सामाजिक बांधिलकी उपक्रमांतर्गत नामदेवराव मोरे माध्यमिक विद्यालय, बावधन के 200 विद्यार्थियों को विकास प्रतिष्ठानतर्फे शालेय साहित्य का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों का शाल, संविधान की प्रति और ‘संविधान ट्रॉफी’ देकर सत्कार किया गया। महाराष्ट्र शासन कीर्तन पुरस्कारप्राप्त राष्ट्रीय कीर्तनकार ह. भ. प. ज्ञानेश्वर महाराज वाबळे का विशेष सत्कार किया गया। महाराजों ने संविधान विषय पर प्रभावी एवं प्रेरणादायी कीर्तन सादर कर उपस्थित नागरिकों को मंत्रमुग्ध केले.

 

कार्यक्रम में बबनराव दगडे पाटील, सुदामराव मुंडे, राजू मुंडे, राहुल दुधाळे, शैलेंद्र चव्हाण, संगीता आठवले, वैशाली कांबळे, पियुषा दगडे पाटील, दीपक दगडे, गणेश दगडे पाटील, सूर्यकांत मुंडे, स्वराज कांबळे, यशराज कांबळे, प्रदीप, निलेश, बाळकृष्ण कांबळे, तसे ही बावधन परिसर के अन्य सामाजिक कार्यकर्ते और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

युवा नेता अभिजित दगडे पाटील, बजरंग दल पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष नितीन महाजन, शिवसेना नेता दत्ताभाऊ दगडे पाटील और संदीप वेडे पाटील का भी संविधान प्रति प्रदान कर विशेष सत्कार किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन स्वीकृत नगरसेवक वैभव मुरकुटे, शीलाताई पठाण और दीपक मस्के ने उत्कृष्ट रूप से निभाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button