रीवा

गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन पहुंचा 97.47 प्रतिशत 

गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन पहुंचा 97.47 प्रतिशत गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन पहुंचा 97.47 प्रतिशत 

रीवा विशाल समाचार. रीवा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूरा हो रहा है। अब केवल अनमैप्ड मतदाता तथा छूट हुए मतदाताओं का सत्यापन शेष है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में गणना पत्रक डिजिटाइजेशन की समय सीमा 11 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है। जिले में शेष बचे मतदाताओं का सत्यापन तीन दिवस में पूरा हो जाएगा। जिले में एक दिसम्बर को शाम 4 बजे तक 1355425 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 1390667 है। सेमरिया विधानसभा में सौ प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन कर लिया गया है। गुढ़ और सिरमौर विधानसभा क्षेत्र का कार्य भी आज पूरा हो जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अब तक जिले में कुल 97.47 प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 98.15 प्रतिशत, सेमरिया में 100 प्रतिशत, त्योंथर में 97.64 प्रतिशत, मनगवां में 96.62 प्रतिशत, रीवा में 93.04 प्रतिशत तथा गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में 99.34 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब तक विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 220538, सेमरिया में 228658, त्योंथर में 215580, मनगवां में 243663, रीवा में 211190 तथा विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 235795 गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने सभी एआरओ को निर्देश देते हुए कहा है कि जिन मतदान केन्द्रों में सौ प्रतिशत डिजिटाइजेशन हो गया है उनके बीएलओ को बुलाकर अनमैप मतदाताओं का सत्यापन कराएं। गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन का कार्य तीन दिसम्बर तक हर हाल में पूरा करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button