
इटावा के बढ़पुरा विकास खंड में मिशन शक्ति के तहत स्वावलंबन कैम्प सफलतापूर्वक आयोजित
इटावा, विशाल समाचार: जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन महिला कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या ई-3635668 दिनांक 22.09.2025 तथा मुख्य विकास अधिकारी, इटावा के पत्रांक संख्या सी-5126 दिनांक 26.11.2025 के निर्देशों के अनुपालन में मिशन शक्ति के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर स्वावलंबन कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज विकास खंड बढ़पुरा में स्वावलंबन कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी सरकारी योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुँचाने हेतु स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित लाभार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं को सशक्त बनाएं।
कार्यक्रम में प्रभारी खंड विकास अधिकारी / एडीओ (आईएसबी), श्रीमती शोभारानी (बाल विकास परियोजना अधिकारी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी, इटावा के निर्देशानुसार श्री अजित कुमार दुबे, संजीव कुमार और श्रीमती सोनम ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कैम्प में श्री अजित कुमार दुबे द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत संचालित प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं महिला कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में भी लाभार्थियों को अवगत कराया गया।


