
सीतामढ़ी जिला का 54वाँ स्थापना दिवस : जनकल्याण के संकल्प के साथ विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी
सीतामढ़ी विशाल समाचार
सीतामढ़ी जिला अपने गौरवशाली 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।
इसी श्रृंखला में आज डुमरा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कार्यक्रम के तहत लाभुकों के बीच मोटर चालित ट्राई साइकिल,
साधारण ट्राई साइकिल,
व्हीलचेयर तथा बैसाखी
जैसे सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांग जनों में आत्मनिर्भरता, गतिशीलता तथा सम्मानजनक जीवन शैली को प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री बृज किशोर पांडे, प्रभारी पदाधिकारी, दिव्यांगजन शाखा श्री अमूल्य रत्न, जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र श्री गिरीश मोहन शरण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने दिव्यांगजनों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सीतामढ़ी जिला प्रशासन आगामी दिनों में भी स्थापना दिवस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा।


