इटावा

बसरेहर में 11 दिसंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 12 कंपनियाँ 1460 पदों के साथ होंगी शामिल

बसरेहर में 11 दिसंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 12 कंपनियाँ 1460 पदों के साथ होंगी शामिल

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लालाराम इंटर कॉलेज, चम्पानेर बसरेहर और जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल करियर सेंटर) इटावा के संयुक्त तत्वावधान में 11 दिसंबर 2025 को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

 

मेले में कुल 12 कंपनियाँ लगभग 1460 रिक्त पदों के साथ प्रतिभाग करेंगी। कक्षा 08 पास से लेकर स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों को मेले के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

 

प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कंपनियाँ

वर्धमान टेक्सटाइल्स प्रा. लि.,एलआईसी इटावा, केयर हेल्थ नर्सेस,एसबीआई इंश्योरेंस,प्रमोकाश आउटसोर्सिंग प्रा. लि.,रेजान सोलर, पेटीएम सर्विस प्रा. लि.,पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लि.,बल्डग्रुप योमा बिजनेस सॉल्यूशन प्रा. लि.,काक्सी हेल्थ केयर सर्विस प्रा. लि., लेन्सकार्ट प्रा. लि.,इकोकैट (इंडिया) प्रा. लि. (विकास ग्रुप)

ऑनलाइन पंजीकरण आवश्यक

इच्छुक अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in तथा ncs.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर मेले के विकल्प में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को 11 दिसंबर को साक्षात्कार हेतु अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियाँ और बायोडाटा की कम से कम पाँच प्रतियाँ साथ लानी होंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button