सीतामढ़ी

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिले भर में दीपोत्सव का आयोजन

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिले भर में दीपोत्सव का आयोजन

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

सीतामढ़ी जिले के 54वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज समाहरणालय परिसर सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री आशुतोष कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री कमल सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी दीपोत्सव अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। दीपों की जगमगाहट से पूरा परिसर अलौकिक वातावरण में निखर उठा और स्थापना दिवस के मुख्य समारोह के स्वागत का संदेश पूरे जिले में प्रसारित हुआ।

 

इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस केवल हमारे जिले के इतिहास का उत्सव नहीं, बल्कि विकास, समर्पण और जनभागीदारी की हमारी निरंतर यात्रा का प्रतीक है। दीपोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि सीतामढ़ी उजालों की तरह आगे बढ़े—शांति, सौहार्द और प्रगति के मार्ग पर।”

 

उन्होंने आगे कहा कि “जिले के हर प्रखंड में आज जिस उत्साह के साथ दीप प्रज्वलन हुआ है, वह हमारे सामूहिक संकल्प और एकजुटता का परिचायक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button