
मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत अच्छा कार्य किया है – सांसद
छूटे हुए मतदाताओं के सत्यापन के लिए 16 और 17 दिसंबर को शिविर लगाएं -कमिश्नर
रीवा विशाल समाचार संवाददाता.कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में मतदाता सूची के करण पुनरीक्षण की समीक्षा की गई। बैठक में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कठिन कार्य था। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे पूरा करके सराहनीय कार्य किया है । राजनीतिक दल प्रशासन को इस कार्य में पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण की समीक्षा करते हुए रीवा संभाग के कमिश्नर बी एस जामोद ने कहा कि मतदाताओं के सत्यापन का कार्य जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में लगभग पूरा हो गया है। छूटे हुए मतदाताओं के सत्यापन के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र में 16 दिसंबर और 17 दिसंबर को शिविर लगाए। बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक बी एल ए और ग्राम वासियों को शिविर की सूचना दें। मिसमैच मतदाता डुप्लीकेट और स्थाई रूप से शिफ्टेड मतदाता का इस शिविर में सत्यापन करें। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के माध्यम से लगभग सभी मतदाताओं का सत्यापन हो गया है । इस कार्य को पूरा करने में रिटर्निंग ऑफिसर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भी एल ओ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सचिव तथा अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने बहुत मेहनत से कार्य किया है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में इस चुनौती पूर्ण कार्य को रीवा जिले में पूरा किया गया है। इसके लिए कलेक्टर सहित पूरी टीम बधाई की पात्र है।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समिति प्रतिभा पाल ने बताया कि छूटे हुए मतदाताओं की संख्या बहुत कम है इन मतदाताओं के संबंध में ए आर ओ नोटिस जारी करेंगे मतदाता उपयुक्त दस्तावेज के साथ तहसील कार्यालय में अपनी जानकारी प्रस्तुत कर देता है तो उसका नाम मतदाता सूची में शामिल रहेगा इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्र में 16 और 17 दिसंबर को शिविर लगाए जा रहे हैं यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता तो सूची से किसी भी कारण से कट जाता है तो वह भी दावा आपत्ति के समय आवेदन देकर उपयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना नाम सूची में जुड़वा सकता है । निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा । इसके संबंध में 22 जनवरी तक दावे आपत्तियां प्राप्त करके उनका निराकरण किया जाएगा। छूटे हुए मतदाताओं को 14 फरवरी तक नोटिस देकर उनकी सुनवाई की जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा । बैठक में विधायक मनगवां श्री नरेंद्र प्रजापति ने घुमंतू बस्तियां के निवासियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के संबंध में सुझाव दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक तथा जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस आशीष दुबे ने मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया की बिंदुवार जानकारी दी ।बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, उपायुक्त राजस्व एल एल अहिरवार सभी एसडीएम, विधायक रीवा के प्रतिनिधि श्री राजेश पांडे अन्य विधायक गणों के प्रतिनिधि तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

