अपराधइटावा

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

 

इटावा विशाल समाचार: इटावा पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण व तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थाना बकेवर क्षेत्र के इकनौर तिराहे के पास जंगल में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल होकर पकड़े गए।

 

पुलिस ने मौके से कुल 25 निर्मित व अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र, भारी मात्रा में कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण, मोबाइल फोन तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना बकेवर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बकेवर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button