रीवाशिक्षा

मऊगंज में अपर कलेक्टर ने आमजनता के 27 आवेदनों में की सुनवाई

मऊगंज में अपर कलेक्टर ने आमजनता के 27 आवेदनों में की सुनवाई

 

मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता:कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने आमजनता से प्राप्त 27 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों के सात दिवस में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संदीप कुमार केवट निवासी ग्राम हर्रई मुड़हान ने उनके घर के ऊपर से निकली हुई 33 हजार केव्ही बिजली की लाइन हटाने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री ऊर्जा को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए। रामाधार बहेलिया निवासी ग्राम छतैनी ने दो वर्षों से उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न न मिलने की शिकायत की। अपर कलेक्टर ने खाद्य निरीक्षक को आवेदक को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। छेदीलाल नाई निवासी ग्राम बेला कमोद ने आग दुर्घटना से मकान में हुई हानि की क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार नईगढ़ी को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। शैलेन्द्र कुमार सेन निवासी ग्राम बरांव ने किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार हनुमना को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मोतीलाल सिंह, वैद्यनाथ मिश्रा, विजय कुमार तिवारी, सिद्धमुनि शर्मा तथा अन्य आवेदकों के आवेदन पत्रों में भी सुनवाई की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button