इटावा

महेवा में मिशन शक्ति के तहत स्वावलंबन कैम्प का आयोजन

महेवा में मिशन शक्ति के तहत स्वावलंबन कैम्प का आयोजन

सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ लेने का किया गया आह्वान

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता

जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी, इटावा के पत्रांक संख्या सी-5126/प्रो०का०/मिशन-शक्ति/स्वावलंबन कैम्प/2025-26 दिनांक 26.11.2025 के निर्देशों के क्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत विकास खण्ड स्तर पर स्वावलंबन कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 15 दिसंबर 2025 को विकास खण्ड महेवा, इटावा में स्वावलंबन कैम्प का आयोजन किया गया।

 

कैम्प का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करना रहा। कैम्प में संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाए गए, जहां उपस्थित लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ (आईएसबी), बाल विकास परियोजना अधिकारी, बीएमएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। खण्ड विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विकास खण्ड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित जनमानस को बाल विवाह मुक्त भारत बनाए जाने की शपथ दिलाई गई तथा बाल विवाह रोकने और उसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

कैम्प में विभागीय जानकारियों के साथ चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, उसके लाभ तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी इटावा के निर्देशानुसार कार्यक्रम में श्री अजित कुमार दुबे, अर्चना भदौरिया, मोहित मिश्रा एवं नीलम ने प्रतिभाग किया। श्री अजित कुमार दुबे ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी देते हुए बाल विवाह रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारी, विभाग अथवा थाने को सूचना दी जाए।

वहीं श्रीमती अर्चना भदौरिया ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से अवगत कराया।

 

कैम्प में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाने में रुचि दिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button