रीवा

पोषण आहार वितरण की सघन मानीटरिंग करें – कलेक्टर

पोषण आहार वितरण की सघन मानीटरिंग करें – कलेक्टर

महिलाओं और शिशुओं का पोषण स्तर बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास करें – कलेक्टर

 

मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता: कलेक्ट्रेट मऊगंज सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने पोषण आहार वितरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों से पोषण आहार के वितरण की सघन मानीटरिंग करें। पोषण ट्रैकर ऐप पर हितग्राहियों की जानकारी दर्ज करके पोषण आहार वितरण की निगरानी करें। जिले में स्वीकृत 131 पोषण वाटिकाओं का निर्माण पूरा कराकर उनकी जानकारी ऐप पर दर्ज कराएं। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक हर माह टूर प्रोग्राम बनाकर आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें। आंगनवाड़ी केन्द्रों में किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर उसे दूर कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन कराएं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिला का पंजीयन कराकर उनकी नियमित जाँच सुनिश्चित करें। जो महिलाएं एनिमिक अथवा अन्य कारणों से हाईरिस्क हैं उन्हें जिला अस्पताल भेजकर समुचित उपचार कराएं। महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य रक्षा तथा पोषण स्तर बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग समन्वित प्रयास करें। जिला और परियोजना स्तर पर दोनों विभाग संयुक्त बैठक आयोजित कर महिलाओं और शिशुओं से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी रूप से लागू कराएं। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष द्विवेदी ने पोषण आहार के वितरण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर पवन गोरिया तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button