सीतामढ़ीशिक्षा

अतिवृष्टि व बाढ़ से हुई फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत पुनः आवेदन की सुविधा

अतिवृष्टि व बाढ़ से हुई फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत पुनः आवेदन की सुविधा

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

माह अक्टूबर 2025 में हुई अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न बाढ़ एवं मोंथा तूफान से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई थी। उक्त फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत दिनांक 02.12.2025 से 05.12.2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। हालांकि, कुछ किसान निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर सके।

ऐसी स्थिति में कृषि विभाग, बिहार द्वारा शेष वंचित किसानों से आवेदन प्राप्त करने हेतु दिनांक 19.12.2025 को पूरे दिन डी.बी.टी. पोर्टल पर पुनः आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

अतः जिन किसानों का आवेदन पूर्व में नहीं हो सका है, वे निर्धारित तिथि को कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

यह जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी सीतामढ़ी बिहार द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button