इटावा

मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन की संशोधित समय सारणी जारी

मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन की संशोधित समय सारणी जारी

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि सिंह ने अवगत कराया कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, जवाहर भवन, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में परिषद द्वारा आयोजित वर्ष-2026 की मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी) एवं आलिम (सीनियर सेकेण्डरी) बोर्ड परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की पूर्व में जारी समय सारणी में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए संशोधन किया गया है।

संशोधित समय सारणी के अनुसार परीक्षा वर्ष-2026 हेतु निर्धारित परीक्षा शुल्क को ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अन्तिम तिथि 24 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है। वहीं मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा छात्र-छात्राओं के मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी अरबी/फारसी) परीक्षा वर्ष-2026 के आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन भरने की अन्तिम तिथि 26 दिसम्बर 2025 है।

इसके अतिरिक्त, मदरसा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों को नियमानुसार लॉक करने की अन्तिम तिथि 29 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने संबंधित मदरसा प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे संशोधित समय सारणी के अनुसार समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही की सम्पूर्ण जिम्मेदारी मदरसा प्रबंधक/प्रधानाचार्य की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button