
इटावा में तैंतीसवाँ सारस्वत समारोह आयोजित, न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
इटावा हिन्दी सेवा निधि द्वारा इस्लामिया इण्टर कॉलेज के प्रांगण में तैंतीसवाँ सारस्वत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत, मुख्य न्यायधीश, सर्वोच्च न्यायालय, भारत रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया। छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम और हिन्दी वंदना गीत प्रस्तुत किए। समारोह में मुख्य अतिथि ने तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया।
अपने उद्बोधन में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने इटावा को हिन्दी भाषा और संस्कृति का केंद्र बताते हुए कहा कि स्थानीय छात्र प्रदेश और देश में उच्च स्तर पर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने गंगदेव नगरी की सांस्कृतिक महत्ता और भाषा-संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुश चतुर्वेदी ने किया। समारोह में पंकज मित्तल, वसीम बरेलवी, न्यायमूर्ति ब्रजराज सिंह, कवि पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, गंग देव सम्मान प्रख्यात समीक्षक डॉ. पवन अग्रवाल, एयर मार्शल अमित तिवारी, संगीत निर्देशक संजीव कोहली, हिन्दी निष्ठ चिकित्सक डॉ. शरद अग्रवाल सहित अनेक कवि, साहित्यकार, शिक्षा और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


