रीवा

अपर कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र पुरवा का किया निरीक्षण

अपर कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र पुरवा का किया निरीक्षण

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता. जिले भर में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने सिरमौर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान धान खरीदी केन्द्र पुरवा का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने कहा कि खरीदी केन्द्र में किसानों से ली गई धान की तत्काल तौल और सिलाई करायें। धान की बोरियों को व्यवस्थित रूप से गोदाम में रखवायें। गोदाम में भण्डारण कराके तत्काल स्वीकृति पात्रक जारी करायें जिससे किसानों को भुगतान कराया जा सके। खरीदी केन्द्र प्रभारी किसानों को छाया, पानी के साथ साथ अलाव की भी व्यवस्था करें। अपर कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में तौल कांटे की व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में खरीदी केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये। जिले भर में विभिन्न अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी ने खरीदी केन्द्र खौर का निरीक्षण तथा उपार्जित धान के तत्काल परिवहन के निर्देश दिये। तहसीलदार राजेश शुक्ला, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, प्रभारी उपायुक्त सहकारिता तथा अन्य अधिकारियों ने खरीदी केन्द्र रिमारी का निरीक्षण किया। उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने जवा क्षेत्र में खरीदी केन्द्र अतरैला का निरीक्षण किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button