रीवा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित रीवा आगमन की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित रीवा आगमन की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता. केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के आगामी 25 दिसंबर को प्रस्तावित रीवा प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बसामन मामा में आयोजित होने वाले कृषक सम्मेलन तथा रीवा शहर में आयोजित होने वाले मूर्ति अनावरण समारोह की सभी तैयारियां दुरुस्त रखें और आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह बसामन मामा गोवंश वन्य विहार पहुँचेंगे। गृहमंत्री यहाँ विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान श्री शाह प्राकृतिक खेती के मॉडल का निरीक्षण करेंगे और गोवंश संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करेंगे। प्रवास के दौरान गृहमंत्री रीवा शहर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कमिश्नर कार्यालय में आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान और संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय तथा कलेक्ट्रेट के एनआईसी केंद्र से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button