रीवा

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न

 

रीवा विशाल समाचार.महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ज्ञानस्थली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम समाज में लैंगिक समानता, बाल एवं महिला अधिकारों की सुरक्षा तथा हिंसा के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्रीमती विश्वेश्वरी मिश्रा प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड ने उद्बोधन में बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम, बाल अधिकारों एवं कानून की भूमिका की जानकारी देते हुए कहा कि समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव एवं हिंसा को समाप्त करने में युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने एवं कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि श्री समीर मिश्रा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रीवा ने निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श सेवाओं एवं लोक अदालत की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री अभय मिश्रा जिला विधिक अधिकारी द्वारा कानून की विभिन्न धाराओं, महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े अधिनियमों तथा न्यायिक प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया। वन स्टॉप सेंटर की श्रीमती श्रुति मिश्रा, रेणु मिश्रा, रेखा चतुर्वेदी (केस वर्कर) एवं क्षितिज तिवारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जाने वाली समग्र सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में विद्यालय के निदेशक प्रणव सिंह एवं प्राचार्य श्रीमती सलोनी बत्रा स्वागत करते हुए ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों में नैतिक मूल्यों, समानता एवं संवेदनशीलता को विकसित करने में सहायक होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button