
फोटो निर्वाचक नामावालियों का हुआ प्रकाशन
मऊगंज विशाल समाचार: मऊगंज में फोटो निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत जिले के विधानसभा क्षेत्रों मऊगंज एवं देवतालाब अन्तर्गत मतदान केन्द्रों एवं विनिर्दिष्ट स्थलों में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्र में विधित प्रारूप – 5 में विहित नीति से प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया। कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक में निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रदान किया गया। तथा जानकारी दी गई कि मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 तक दर्ज कराई जा सकती हैं। दावे-आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी तक किया जाएगा। मतदाता सूची 17 फरवरी तक अंतिम रूप से तैयार करके निर्वाचन आयोग की अनुशंसा के बाद 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। सभी रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर तथा बीएलओ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नए कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। आयोग द्वारा मतदाताओं को नाम जोड़ने, नाम हटाने, प्रविष्टियों में संशोधन एवं स्थानान्तरण के लिये वोटर हेल्पलाइन एप, वोटर पोर्टल एनव्हीएसपी पोर्टल आदि के माध्यम से ऑनलाइन फार्म-6, 7, 8 में आवेदन कर सकते हैं।


