
कलेक्टर ने गौशाला का किया निरीक्षण
मऊगंज विशाल समाचार: कलेक्टर संजय कुमार जैन ने ग्राम पंचायत अमोखर में स्थापित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षमता के अनुसार गौवंश का संरक्षण करते हुए गौशाला में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने गौवंश के लिए गौशाला में चारा, भूसा की व्यवस्था रखते हुए ठंड से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश प्रबंधक को दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला शेड में फर्शीकरण का कार्य तत्काल प्रारंभ कराएं। उन्होंने गौशाला में प्रकाश व्यवस्था कराए जाने के निर्देश भ्रमण के दौरान दिए।


