
तीन दिवसीय हार्टफुलनेस मेडिटेशन प्रशिक्षण संपन्न
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें हार्टफुलनेस के जिला प्रभारी अजय चतुर्वेदी द्वारा अभ्यास सत्रों में रिलेक्सेशन, ब्रेन टेक्निक्स, क्लीनिंग, मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया तथा हार्टफुलनेस की तकनीकों के महत्व पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव मष्तिष्क बहुत चंचल होता है और ऐसी स्थिति में हमारी ऊर्जा का अपव्यय होता है। फलस्वरूप उत्पादकता घटती है इसीलिए सकारात्मक परिणामों के लिए मेडिटेशन का अभ्यास सभी के लिए जरूरी है ताकि हम अच्छे परिणामों के लिए अपना फोकस केन्द्रित व्यवहार और कार्य कर सकें और यह सब मेडिटेशन से संभव है। वहीँ एसडीओपी मऊगंज शचि पाठक ने कहा कि नियमित रूप से ध्यान की प्रैक्टिस करें। इसका साप्ताहिक रूप से कंट्रोल रूम में एक सत्र का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सूबेदार अमित विश्वकर्मा, एसआई विश्वास एवं जिले के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मानसिक स्वास्थ्य पूरे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। न सिर्फ छात्र छात्राओं, अपितु वर्किंग प्रोफेशनल्स, शासकीय सेवकों, स्वास्थ्य प्रदाताओं, गृहिणियों समेत समाज के प्रत्येक वर्ग में आंतरिक शांति और संतुलन के लिए ध्यान के प्रभावकारी महत्व को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मान्यता प्रदान करते हुए दिसंबर 2024 से प्रतिवर्ष 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट के सहयोग से प्रदेश में विगत वर्ष की भांति 21 दिसंबर 2025 को विश्व ध्यान दिवस पर सरलतम पद्धति से तीन दिवसीय सत्रों का आयोजन किया गया।


