रीवा

कलेक्टर ने 28 आवेदनों पत्रों में की जनसुनवाई

कलेक्टर ने 28 आवेदनों पत्रों में की जनसुनवाई

 

मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने साप्ताहिक जनसुनवाई में आमजनों के 28 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जनसुनवाई में अहमद निवासी मऊगंज ने खेल प्रतियोगिता के दौरान पुत्र का हाथ टूट जाने पर उसके इलाज के लिए आवेदन पत्र दिया। कलेक्टर ने बीएमओ मऊगंज को तत्काल पीड़ित का उपचार शुरू करने के निर्देश दिए। मोहम्मद कैफ निवासी ग्राम हटवा ने सचिव द्वारा जानबूझकर समग्र आईडी में गलत जानकारी दर्ज किए जाने पर उसके सुधार के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत हनुमना को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्रीकांत दुबे निवासी ग्राम डिघवार ने स्वयं के घर तक रास्ता निर्माण के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत मऊगंज को स्थल निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मीरा देवी हरिजन निवासी ग्राम गौरी ने आंगनवाड़ी केन्द्र गौरी क्रमांक सात में पदस्थ सहायिका की नियुक्ति की जांच कराने के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी मऊगंज को आवेदन पत्र में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजेश कुमार गुप्ता, बड़की कोल, उर्मिला चौरसिया, रविशंकर गुप्ता, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button