मतदान के लिए 29 दिसंबर को रहेगा अवकाश
रीवा विशाल समाचार:नगरीय निकाय तथा पंचायत उप चुनाव के लिए 29 दिसंबर को मतदान कराया जा रहा है। मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि नगर परिषद सेमरिया में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद तीन के पार्षद के लिए चुनाव कराया जा रहा है। मतदान के लिए संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र में 29 दिसंबर को अवकाश रहेगा। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 16 के सदस्य पद के लिए जनपद पंचायत ग्राम गंगेव की ग्राम पंचायत अकौरी, क्योटी, कोलहाई, खरहरी, खैरा, चौरी, टेहरा, देवास, दादरकोठर, पचोखर, पताई, पिपरहा, बडोखर, बेलवाकुर्मियान, बेलवाबड़गैयान, भौखरीखुर्द, मौहरिया, रमपुरवा, रौरा उन्मूलन, लालगांव, सरईकला तथा सिसवा में मतदान होगा। सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत महमूदपुर तथा ग्राम पंचायत जरहा में मतदान होगा। इन सभी में 29 दिसंबर को सभी शासकीय तथा अशासकीय कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह अवकाश निगोशिएवल इन्स्ट्रमेंट्स एक्ट प्रबंधानों के तहत घोषित किया गया है।


