
कार्यशाला का आयोजन संपन्न
रीवा विशाल समाचार. कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न सप्ताह 12 से 19 दिसंबर तक मनाए जाने के क्रम में कार्यशाला का आयोजन जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजी में किया गया।
कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर मिथिलेश यादव द्वारा बच्चों को साइबर सिक्योरिटी के बारे में विस्तार से बताया गया। बाल संरक्षण अधिकारी स्वाति श्रीवास्तव द्वारा ने पाक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया बताया।
उन्होंने कहा कि किसी कार्यालय में आंतरिक परिवाद समिति का गठन न किया गया हो तो पचास हजार रूपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। कार्यक्रम में बेनिसन हेल्पिंग वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्लेषा शुक्ला द्वारा बच्चों को आत्मनिर्भर बनने एवं सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने की समझाइश दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मिहिर पाण्डेय, डीन -अनुभव पांडे, रजिस्ट्रार -जे एस परिहार, सीनियर फैकल्टी -प्रोफेसर अनीता त्रिवेदी एवं अमर सिंह सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।


