रीवा

डी.एल.सी.सी. बैठक में स्वरोजगार योजनाओं की हुई समीक्षा

डी.एल.सी.सी. बैठक में स्वरोजगार योजनाओं की हुई समीक्षा

 

मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष तौर पर प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं ताकि अंतिम छोर व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंच सके।

बैठक में स्वरोजगार योजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लंबित प्रकरणों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने बैंक प्रबंधकों ने कहा कि बिना किसी ठोस कारण के हितग्राहियों के आवेदनों को लंबित न रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वरोजगार के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना शासन की प्राथमिकता है, इसलिए बैंक और संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर ऋण वितरण की प्रक्रिया को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाएं।

जिले के वित्तीय समावेशन और किसानों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सखी और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए शहर की ओर न दौड़ना पड़े। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्रैमासिक अवधि तक निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाए, जिससे जिले के विकास कार्यों को और गति मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button