
युवा संगम कार्यक्रम अन्तर्गत रोजगार मेले में 120 युवाओं को मिला रोजगार
मऊगंज विशाल समाचार: .युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में शासकीय ठाकुर सोमेश्वर सिंह महाविद्यालय नईगढ़ी में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में 177 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 10 कंपनियों ने 120 युवाओं का चयन किया।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लि. नोयडा में एक, मिग्मा पैकट्रॉन प्रा.लि. इंदौर में 7, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर में 6, सोल्जर प्रो फोर्स प्रा. लि. वापी गुजरात में 4, धूत ट्रान्समिशन औरंगाबाद में 3, बजाज मोटर्स लि. हरिद्वार में 15, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा में 19, प्रगतिशील एग्रोटेक, प्रा.लि. रीवा में 14, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. रीवा में 11 तथा प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा में 40 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये।

