सिकमी और बटाईदार भूमि के किसानों के सत्यापन के लिए आयोजित होंगे शिविर
रीवा विशाल समाचार. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सिकमी और बटाईदार भूमि के किसानों के सत्यापन के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि 26, 27 एवं 28 दिसम्बर को सिकमी और बटाईदार भूमि के पंजीकृत किसानों का सत्यापन तहसील स्तर पर शिविर लगाकर कराएं। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे। इसके साथ ही कृषकों को शिविर में समक्ष में बुलाकर भी कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। उल्लेखनीय है कि सिकमी और बटाईदार भूमि के पंजीकृत किसानों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी
।

