बढ़पुरा विकासखंड में अनाथ व बेसहारा व्यक्तियों हेतु रेस्क्यू अभियान संचालित
इटावा विशाल समाचार संवाददाता
जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने अवगत कराया कि मा० उच्च न्यायालय, लखनऊ में योजित पी०आई०एल० संख्या 571/2024 (ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य) के संबंध में पारित आदेशों के अनुपालन में कठिन परिस्थितियों में सड़क पर मिलने वाले अनाथ, परित्यक्त अथवा आपात स्थिति में रह रहे व्यक्तियों के लिए जिलाधिकारी महोदय के स्तर से गठित रेस्क्यू टीम द्वारा अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 24.12.2025 को विकासखंड बढ़पुरा में विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत उदी चौराहा से कुण्डेश्वर मंदिर, विकासखंड परिसर, चकरनगर रोड, थाना बढ़पुरा एवं थाना पछायगांव के निकटवर्ती क्षेत्रों में सघन रूप से भ्रमण कर बेसहारा एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को चिन्हित किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा, ताकि सड़क पर रहने को विवश अनाथ एवं परित्यक्त व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।— जिला प्रोबेशन विभाग, इटावा द्वारा जानकारी दी गई है।



