इटावाशिक्षा

महिला मत्स्य पालकों के लिए एयरेशन सिस्टम योजना शुरू

महिला मत्स्य पालकों के लिए एयरेशन सिस्टम योजना शुरू

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

सहायक निदेशक मत्स्य ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा सघन मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु महिला मत्स्य पालकों के लिए एयरेशन सिस्टम की नवीन योजना प्रारंभ की गई है। प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य श्री प्रमोद कुमार आदर्श ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वही महिला मत्स्य पालक ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्र होंगी, जिनके तालाब का पट्टा अवधि कम से कम 5 वर्ष शेष हो।

योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट इकाई लागत ₹0.50 लाख निर्धारित की गई है, जिसमें सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला मत्स्य पालकों को 50 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति की महिला मत्स्य पालकों को 60 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

इच्छुक महिला मत्स्य पालक विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर दिनांक 29 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, 677 सिविल लाइन्स, इटावा से संपर्क किया जा सकता है।

यह जानकारी मत्स्य विभाग, इटावा के कार्यालय द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button