
ग्राम पंचायत पन्नी में 58.67 प्रतिशत हुआ मतदान
मऊगंज विशाल समाचार:मऊगंज जिले में जनपद पंचायत मऊगंज के ग्राम पंचायत पन्नी में सरपंच पद के लिए उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान 5 मतदान केन्द्रों में कराया गया। कुल 58.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 62.72 और पुरूषों का प्रतिशत 54.99 रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने मतदान केन्द्रों में चल रहे मतदान का जायजा भी लिया।


