जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न
मऊगंज विशाल समाचार: कलेक्टर कार्यालय मऊगंज में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मऊगंज संजय जैन ने की। बैठक में शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति की रोकथाम के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में उच्च शिक्षण संस्थानों को नेशनल टास्क फोर्स द्वारा कराए जा रहे विद्यार्थियों, सामान्यजन एवं फैकल्टी मेंबर को सर्वे में अनिवार्य रूप से भाग लेने के लिए निर्देशित किया गया। संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर की नियुक्ति किए जाने का निर्णय लिया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी को आभा कार्ड बनाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। डीटीएफ कमेटी में जनसंपर्क अधिकारी को भी जोड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही साइबर क्राइम एवं पुलिस हेल्पलाइन का नंबर विद्यार्थियों हेतु शिक्षण संस्थानों में प्रदर्शित किए जाने को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, शहीद केदारनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसडी पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मला शर्मा, एसटीएफ के नोडल अधिकारी डॉ. आरएन पटेल उपस्थित रहे।


