रीवा

देश को ऊंचाई पर बनाए रखने का कार्य नई पीढ़ी करेगी – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

देश को ऊंचाई पर बनाए रखने का कार्य नई पीढ़ी करेगी – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को साइकिल का किया वितरण

 

रीवा विशाल समाचार. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश को ऊंचाई पर बनाए रखने का कार्य नई पीढ़ी को ही करना है। श्री शुक्ल ने शासकीय मार्तण्ड क्रमांक दो विद्यालय में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण किया। उन्होंने दो करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 12 अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूजनों का दायित्व है कि वह बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार दें। शिक्षकों में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए कि उनके विद्यार्थी आगे बढ़ें। उनका दायित्व है कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानें और उनको विकसित करने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें। श्री शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की भावना जागृत करना आवश्यक है। इसके साथ उन्हें संवेदनशील भी बनाना चाहिए ताकि देश व समाज के लिए वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सके। श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं व कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए साइकिल वितरण शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा अपेक्षा की कि यह विद्यालय बेहतरीन विद्यालय बनेगा। इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य सुदामालाल गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय के विकास के संबंध में मांगे रखीं। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पार्षद अनीता सिंह, एसडीएम हूजूर डॉ अनुराग तिवारी, तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, नायब तहसीलदार तेजपति सिंह, पूर्व पार्षद सतीश सिंह सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button