रीवाशिक्षा

बेलौही जलप्रपात का पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकास

बेलौही जलप्रपात का पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकास

विधायक मऊगंज और कलेक्टर ने बेलौही का किया भ्रमण

 

मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले में स्थित बेलौही जलप्रपात का गत दिवस विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, कलेक्टर संजय कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने भ्रमण किया। विधायक ने कहा कि बेलौही तथा आसपास सुंदर प्राकृतिक स्थल हैं। यहाँ पर्यटन के विकास की अच्छी संभावना है। बेलौही तक जाने के लिए सुगम सड़क तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो जाने पर यहाँ पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। कलेक्टर ने बेलौही तथा आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना विकास के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय विधायक तथा कलेक्टर ने बिरसामुण्डा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। स्थानीय निवासी श्री संतोष पटेल द्वारा विकास कार्यों के लिए बिरसा मुण्डा ट्रस्ट को एक एकड़ भूमि दान में दी गई है। इसके बाद विधायक और कलेक्टर ने ग्राम हर्दिहा में गोरमा सिंचाई बांध की नहर और पुल का निरीक्षण किया। विधायक और कलेक्टर ने ग्रामवासियों से संवाद किया। भ्रमण के समय विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button