रीवा

नजूल निर्वर्तन समिति ने भूमि आवंटन प्रस्ताव किए पारित

नजूल निर्वर्तन समिति ने भूमि आवंटन प्रस्ताव किए पारित

 

मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज में जिला नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन के लिए 9 प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा नजूल निर्वर्तन के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुरूप भूमि आवंटन के प्रस्ताव प्रस्तुत करें। प्रस्ताव के साथ नगरीय निवेश विभाग तथा पंजीयन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। बैठक में तहसील मऊगंज के ग्राम चक्रभाटी में गीता भवन निर्माण तथा ग्राम घुरेहटा में 5.913 हेक्टेयर भूमि स्टेडियम निर्माण के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। ग्राम घुरेहटा में ही फायर स्टेशन निर्माण तथा कचरा प्रबंधन संयंत्र स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बैठक में ग्राम सुंदरपुरवा में शापिंग काम्पलेक्स तथा सार्वजनिक शौचालय निर्माण ग्राम गंज में सार्वजनिक पार्क निर्माण तथा सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बैठक में विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा न्यायाधीशगणों एवं तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण के लिए ग्राम घुरेहटा कला में भूमि आवंटन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय तथा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button