पूणे

भीमा कोरेगांव विजयस्तंभ को डॉ. हुलगेश चलवादी का अभिवादन

भीमा कोरेगांव विजयस्तंभ को डॉ. हुलगेश चलवादी का अभिवादन

पुणे विशाल सिंह:भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पश्चिम महाराष्ट्र ज़ोन के मुख्य प्रभारी डॉ. हुलगेश चलवादी ने विजयस्तंभ पर पहुंचकर विनम्र अभिवादन किया और महार रेजिमेंट के पराक्रम का स्मरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुजन विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए शौर्य दिवस एक बड़ा और प्रेरणादायी आयोजन है। समाज के वीर योद्धाओं की विरासत को आगे बढ़ाना और उसे जीवंत बनाए रखना बहुजन समाज का कर्तव्य है।

डॉ. चलवादी ने अपने संबोधन में कहा,

“भीमा कोरेगांव का विजयस्तंभ बहुजन समाज के स्वाभिमान और शौर्य का जीवंत इतिहास है। महार रेजिमेंट के वीर सैनिकों द्वारा प्रदर्शित साहस आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। यह शौर्य दिवस बहुजन विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का एक बड़ा माध्यम है। हमारे पूर्वजों द्वारा दिया गया यह शौर्य का विरासत सुरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना प्रत्येक बहुजन का परम कर्तव्य है।”

उन्होंने आगे कहा कि शौर्य दिवस को केवल उत्सव के रूप में मनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस विचारधारा की ज्योति को निरंतर प्रज्वलित रखना आवश्यक है। छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले, राजर्षि शाहू महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिखाए गए समता और न्याय के मार्ग पर ईमानदारी से चलना आज के समय की आवश्यकता है।

डॉ. चलवादी ने बहुजन समाज से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्रांति के विचार को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखते हुए उसे व्यवहार में उतारने के लिए सभी को कटिबद्ध होना चाहिए। विजयस्तंभ से प्राप्त ऊर्जा को आत्मसात कर समाज में नई चेतना और जागरूकता निर्माण करने का संकल्प भी उन्होंने इस अवसर पर व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button