इटावाअपराध

गंभीर अपराध में वांछित अभियुक्त की तलाश, सूचना देने पर ₹25 हजार का इनाम

गंभीर अपराध में वांछित अभियुक्त की तलाश, सूचना देने पर ₹25 हजार का इनाम

विशाल समाचार इटावा:  थाना दिबियापुर, जनपद औरैया के मु0अ0सं0 120/1981, धारा 364/377/302/201 भादवि से संबंधित गंभीर अपराध में वांछित अभियुक्त श्यामनारायण उर्फ श्यामलाल पुत्र विजयशंकर चौबे (उम्र करीब 75 वर्ष), निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना फफूँद, जनपद औरैया की गिरफ्तारी हेतु माननीय उच्च न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की जाती है। सूचना देने वाले को ₹25,000/- नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तथा सूचना देने वाले का नाम व पता पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

संपर्क सूत्र:

प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, इटावा – 9454403291

क्षेत्राधिकारी अपराध, इटावा – 9454401447

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा – 9454400266

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button