रीवा

किसानों को अब खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, ई टोकन से बंटेगी खाद

किसानों को अब खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, ई टोकन से बंटेगी खाद

 

रीवा विशाल समाचार. किसानों को खाद वितरण में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए ई टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक कृषि कल्याण यूपी बागरी ने बताया कि रीवा संभाग के सभी जिलों में ई टोकन के माध्यम से खाद का वितरण किया जाएगा। खाद प्राप्त करने के इच्छुक किसान ई टोकन प्राप्त करने के लिए ई टोकन पोर्टल पर पंजीयन करा लें। किसानों द्वारा दर्ज किए गए जमीन के रकबे के अनुसार निर्धारित मात्रा में खाद दी जाएगी। जारी होने के तीन दिन तक ई टोकन वैध रहेगा पोर्टल में खाद बिक्री केन्द्रों में उपलब्ध खाद की मात्रा दिखाई जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ई टोकन जारी किए जाएंगे। इसमें प्रत्येक किसान की जमीन का विवरण दर्ज है। सहकारी समितियों के सदस्य किसान सहकारी समितियों से तथा गैर खाताधारक किसान नजदीकी निजी विक्रेताओं से खाद ले सकेंगे। प्रत्येक डबल लॉक सेंटर से प्रतिदिन तीन सौ टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन प्राप्त करने के बाद किसान अपनी सुविधा से अगले तीन दिन खाद की खरीद कर सकते हैं। ई टोकन व्यवस्था लागू हो जाने से अब खरीदी केन्द्रों में टोकन के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। किसान अपने मोबाइल अथवा कॉमन सर्विस सेंटर से ई टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button