सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में 15 जनवरी को ‘उद्यमी संवाद कार्यक्रम’, डीएम की अध्यक्षता में होगा आयोजन

सीतामढ़ी में 15 जनवरी को ‘उद्यमी संवाद कार्यक्रम’, डीएम की अध्यक्षता में होगा आयोजन

सीतामढ़ी विशाल समाचार 

 

सीतामढ़ी में 15 जनवरी 2026 को समय 4:00 बजे अपराह्न में राज्य सरकार की सात निश्चिय –03 योजना अंतर्गत “समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार” अभियान के तहत उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी की अध्यक्षता में समाहरणालय सीतामढ़ी स्थित विमर्श कक्ष में किया जाना है। इस संबंध में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, सुश्री प्रिया भारती के द्वारा बताया गया कि 15 जनवरी 2026 को आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित करना है ।उद्योग स्थापना एवं संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करने के साथ राज्य सरकार /केंद्र सरकार की उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देना भी है। उन्होंने बताया कि नए उद्यमियों को प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ बैंक, विभाग एवं उद्यमियों के बीच समन्वय स्थापित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।आगे उन्होंने बताया कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित नए उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास को गति देना भी उद्यमी संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है ।सुश्री प्रिया भारती के द्वारा बताया गया कि उद्यमी संवाद कार्यक्रम में जिले की आर्थिक गतिविधि के साथ अधिक से अधिक रोजगार सृजन एवं स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय उत्पाद की विपणन की उपलब्धता के बारे में विस्तृत चर्चा किया जाएगा ।साथ ही संवाद कार्यक्रम में इच्छुक उद्यमी, निवेशक अपनी समस्याओं अथवा निवेश से संबंधित संवाद हेतु इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं जिससे कि जिला को औद्योगिक विकास की नई दिशा दिया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button