सीतामढ़ी

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों की समस्याएँ सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों की समस्याएँ सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी किसी भी शिकायत में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायतों का निष्पादन तय समय-सीमा के भीतर हो तथा आमजनों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनी रहे।

उन्होंने आम नागरिकों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के संवेदनशील, सकारात्मक एवं स्थायी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button