इटावाशिक्षा

मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तन,15 जनवरी 2026 को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तन,15 जनवरी 2026 को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

इटावा | विशाल समाचार 

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के पत्र संख्या 46/तीन-2026, दिनांक 12 जनवरी, 2026 के माध्यम से वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है।

शासनादेश के अनुसार वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित अवकाशों की सूची (प्रस्तर-2) में क्रमांक-2 पर मकर संक्रांति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर अब दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन का उक्त आदेश जनपद इटावा में भी पूर्ण रूप से लागू होगा। अतः 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को जनपद इटावा में सार्वजनिक अवकाश मान्य रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button