बाल विवाह के विरुद्ध सीतामढ़ी जिला प्रशासन की अनूठी पहल, बथुआरा पंचायत में नुक्कड़ नाटक से जन जागरूकता अभियान
विशाल समाचार संवाददाता
जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के निर्देश के अनुपालन में बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु सार्थक प्रयास एवं अनूठी पहल किया जा रहा है । बाल विवाह के खिलाफ अनूठी पहल के तहत सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड अंतर्गत बथुआरा पंचायत में जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास निगम, सीतामढ़ी एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह के खिलाफ नुक्कड़ नाटक सह जन जागरूकता अभियान के तहत व्यापक अभियान चलाकर बाल विवाह के खिलाफ जन जन को जागरूक किया गया । अभियान का शुभारंभ पंचायत के बाल विवाह मुक्त गांव दुबे टोल से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रैली निकालकर की गई जहां भारी संख्या में ग्रामीणों , छात्र छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने के लिए एकता के संदेश के साथ हम सबने मिलकर ठाना हैं, बाल विवाह मुक्त बथुआरा पंचायत बनाना है आदि नारे से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश जन जन तक पहुंचाया । जिसके बाद पंचायत के राजपूत चौक, मिजौलिया बाजार बथुआरा आदि जगहों पर भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, शिक्षा के महत्व को समझाने और लैंगिक भेदभाव जैसी कुरीतियों पर प्रहार किया गया।



