उत्तर प्रदेशअपराधऔरैया

चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

अजीतमल (औरैया), । थाना अजीतमल पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के जेवरात बेचकर प्राप्त 2 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सज्जन सिंह (26 वर्ष) निवासी नंदपुर, थाना दिबियापुर और बृजेश कुमार (25 वर्ष) निवासी निमझना, थाना दिबियापुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पृथ्वीपुर निवासी कामनी देवी ने 18 अप्रैल 2026 को घर में घुसकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर 18 जून को नगला भोज गांव मोड़ के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सूने घरों की रेकी कर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने गढ़ा आजाद नगर के दो मकानों तथा ग्राम पृथ्वीपुर में चोरी की वारदातें करना कबूल किया। चोरी किए गए जेवरात बेचकर प्राप्त धन का बंटवारा करने के लिए दोनों आरोपी पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ औरैया, कानपुर देहात, मैनपुरी सहित विभिन्न जनपदों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर संबंधित मुकदमों में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमेश सिंह, चौकी प्रभारी अटसू उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह तथा उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button