शिक्षा

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अन्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम 20 जनवरी को नईगढ़ी में

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अन्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम 20 जनवरी को नईगढ़ी में

 

मऊगंज विशाल समाचार. शासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण हेतु सकारात्मक वातावरण के सृजन के उद्देश्य से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत जिले के नईगढ़ी विकासखण्ड में विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम 20 जनवरी को आयोजित किया गया है। दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री गिरीश गौतम होंगे। अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय ने जनपद के सीईओ को सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराते हुए गौरवपूर्ण आयोजन के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button