Uncategorized

कलेक्टर ने किया तहसील मऊगंज का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया तहसील मऊगंज का निरीक्षण

लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश

 

मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर संजय कुमार जैन ने तहसील मऊगंज का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों में अनावश्यक विलंब आमजन की परेशानी का कारण बनता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने तहसील अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें तथा प्रकरणों की गुणवत्ता के साथ सुनवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की स्थिति जांची। राजस्व अधिकारी समय सीमा का पालन करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरण निराकृत करें। दर्ज प्रकरणों में 6 माह से अधिक से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में संधारित अभिलेखों, प्रकरण पंजी, प्रगति रिपोर्ट एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आम जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने, शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित एवं न्यायसंगत निर्णय लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि भविष्य में लंबित प्रकरण पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण में प्राप्त आपत्तियों एवं प्रकरणों की सुनवाई पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान एसडीम मऊगंज राजेश मेहता सहित संबंधित राजस्व अधिकारी एवं तहसील स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button