इटावा

इटावा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं को जोड़ने की पहल

इटावा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं को जोड़ने की पहल

इटावा, विशाल समाचार 

जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने जानकारी दी कि विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्राप्त ई.एफ. के आधार पर यह पाया गया कि जनपद के कुछ क्षेत्रों में लैंगिक अनुपात के अनुरूप ई.एफ. प्राप्त नहीं हुए हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देश पर आंगनवाड़ी समूह सखी, आशा तथा ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से ग्राम पंचायतवार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस विशेष ड्राइव के अंतर्गत दिनांक 19.01.2026 से महिला वर्ग के मतदाताओं को फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य प्रारंभ किया गया। अभियान का प्रतिदिन स्वयं जिलाधिकारी द्वारा किसी न किसी क्षेत्र में जाकर निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री शुक्ल ने 19 जनवरी 2026 को ग्राम कोनइया (विकास खंड बसरेहर) तथा 20 जनवरी 2026 को ग्राम मलेपुरा (विकास खंड महेवा) का भ्रमण कर न केवल कार्यों की प्रगति का जायजा लिया, बल्कि ग्रामवासियों से संवाद कर मतदाता होने का महत्व समझाया और जिन नागरिकों के नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें फार्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी के इस प्रयास से 19 जनवरी 2026 को कुल 226 महिला मतदाताओं (बसरेहर-55, बढ़पुरा-36, भरथना-51, जसवंतनगर-84) तथा 20 जनवरी 2026 को कुल 375 महिला मतदाताओं (चकरनगर-59, सैफई-96, ताखा-32, महेवा-188) को चिन्हित कर फार्म भरवाने की प्रक्रिया चल रही है।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जनपद के सभी विकास खंडों के उन क्षेत्रों में, जहां लैंगिक अनुपात कम है, विशेष शिविर आयोजित कर अधिकाधिक मतदाताओं, विशेषकर महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button