
रंगसखा वॉटर कलर पेंटिंग प्रदर्शन का आयोजन
पुणे, विशाल सिंह: विंग कमांडर (निवृत्त) और चित्रकार डॉ.मेधा देशपांडे इनके रंगसखा इस पेंटिंग प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. यह प्रदर्शन 27 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 दौरान औंध के फेज 1 रोड, सनगार्ड बिल्डिंग,वेस्ट एंड सेंटर 1 में पीएनजी ॲन्ड सन्स यहाँ पर सुबह 11 से रात 8 दौरान शुरू रहनेवाला है. इस प्रदर्शन में निसर्ग से प्रेरित कुल 25 वॉटर कलर पेंटींग्स प्रदर्शित की जानेवाली है. निसर्ग,लँडस्केप और शिल्पकला इस प्रकार के तरल जलरंग और आत्मानुभूती देने वाले पेंटिंग्स प्रेक्षकों को देखने का मौका मिलेगा.



