मऊगंज में गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह परेड ग्राउण्ड कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय कुमार जैन प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। समारोह में जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी तथा अन्य दलों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की जाएगी। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिले के सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों तथा सभी शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस में प्रात: सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। भारत पर्व में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा विकास कार्यों के संबंध में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।



