पूणे

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, पुणे में रोजगार मेले के 18वें चरण का आयोजन

300 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, पुणे में रोजगार मेले के 18वें चरण का आयोजन

 

 

300 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित

 

समावेशी विकास और आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्र सरकार का फोकस – मुरलीधर मोहोळ

 

 

Pune : सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, पुणे में शनिवार (24 जनवरी 2026) को रोजगार मेले के 18वें चरण का आयोजन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में पुणे के माननीय सांसद एवं भारत सरकार के सहकार और नागर विमानन मंत्रालय के राज्यमंत्री श्री मुरलीधर मोहोळ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गृह मंत्रालय के माध्यम से आयोजित इस राष्ट्रव्यापी पहल के अंतर्गत देश के 45 चयनित स्थानों पर 61,000 से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। पुणे स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ईपीएफओ और आईआईजीएम में चयनित कुल 300 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। ये युवा विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देकर प्रशासन और सार्वजनिक सेवा प्रणाली को सशक्त बनाएंगे।

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नव-नियुक्त उम्मीदवारों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये नियुक्ति पत्र केवल नौकरी का प्रस्ताव नहीं, बल्कि विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आमंत्रण हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के साथ किए जा रहे मुक्त व्यापार समझौते (FTA) युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेंगे। साथ ही GST 2.0, आयकर में छूट, मेक इन इंडिया अभियान और वैश्विक स्तर पर भारत पर बढ़ते विश्वास से देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने सभी से देश की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि श्री मुरलीधर मोहोळ ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया जैसे युवा-केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार ने स्वरोजगार और रोजगार के करोड़ों अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास और आर्थिक सशक्तिकरण पर सरकार के मजबूत फोकस के कारण रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इससे पहले वैभव निम्बाळकर, भा.पु.से., उप महानिरीक्षक, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, पुणे ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने रोजगार मेले को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, पुणे राष्ट्रीय स्तर के ऐसे कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित, अनुशासित और गरिमामय आयोजन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

नव-नियुक्त उम्मीदवारों ने इस दूरदर्शी पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवा में प्रवेश मिलने पर संतोष जताया और निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही सीआरपीएफ द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button