उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह, योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएँ

लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह, योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएँ

लखनऊ, विशाल समाचार: भारत की एकात्मता, समरसता और संप्रभुता की जीवंत अभिव्यक्ति के रूप में आज लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में भारतीय सेना, उत्तर प्रदेश पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भव्य परेड ने सभी उपस्थित जनों के हृदय में देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

इस अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button