पूणेमहाराष्ट्र

अमृता फडणवीस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवाली

अमृता फडणवीस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवाली

अंजली भारती के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए

लष्कर-ए-भीमा संघठन के सचिन धिवार ने पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार से की मांग

 

पुणे विशाल समाचार: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस के संदर्भ में सोशल मीडिया पर अत्यंत आपत्तिजनक, घृणास्पद और हिंसा को उकसाने वाले बयान देने के मामले में अंजली भारती के खिलाफ पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता एवं ‘लष्कर-ए-भीमा’ संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सचिन शिवाजीराव धिवार ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से मुलाकात कर लिखित निवेदन के माध्यम से दी। पुलिस आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

 

शिकायत के अनुसार, 27 जनवरी को यूट्यूब, इंस्टाग्राम समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक वीडियो में अंजली भारती ने बलात्कार जैसे गंभीर अपराध का उल्लेख करते हुए अमृता फडणवीस के खिलाफ अत्यंत अशोभनीय, स्त्री-विरोधी और हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले बयान दिए। शिकायत में कहा गया है कि इस प्रकार के बयान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में नहीं आते, बल्कि वे सीधे तौर पर लैंगिक हिंसा का समर्थन और उकसावा करते हैं।

 

सचिन धिवार ने कहा कि इस तरह के बयान महिलाओं के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं तथा समाज में घृणा, भय और अस्थिरता फैलाने वाले हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर इन बयानों के प्रसारित होने से कई महिलाओं और आम नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं।

 

शिकायत में दावा किया गया है कि अंजली भारती के बयानों से सार्वजनिक नैतिकता, सामाजिक शांति और महिला सम्मान का उल्लंघन हुआ है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है। संबंधित वीडियो का लिंक भी शिकायत के साथ संलग्न किया गया है।

 

धिवार ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में महिलाओं के खिलाफ और हिंसा को उकसाने वाले बयान देने वालों पर प्रभावी रोकलगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button